By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 23, 2026
मेघालय विधानसभा के अध्यक्ष थॉमस ए. संगमा ने शुक्रवार को यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के तीन विधायकों के सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) में विलय को मान्यता प्रदान कर दी। यूडीपी के आठ विधायकों के भाजपा में विलय के कुछ दिन बाद यह घटनाक्रम सामने आया है। इसके बाद अब विधानसभा में यूडीपी का केवल एक विधायक बचा है।
वे 19 अक्टूबर को उनके समक्ष पेश हुए, पत्र की पुष्टि की और एनपीपी में विलय के अपने फैसले को दोहराया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह ‘‘इस बात से संतुष्ट हैं कि उन्होंने स्वेच्छा से और अपनी मर्जी से नेशनल पीपुल्स पार्टी में विलय करने का फैसला किया है।’’ यह ताजा घटनाक्रम 16 अक्टूबर को जारी उस आदेश के बाद हुआ है, जिसमें यूडीपी के आठ विधायकों के भाजपा में विलय को मान्यता दी गई थी। दोनों विलय को मान्यता मिलने के बाद 60 सदस्यीय मेघालय विधानसभा में यूडीपी के विधायकों की संख्या 12 से घटकर केवल एक रह गई है।
साठ सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ एनपीपी के विधायकों की संख्या 33 से बढ़कर 36 हो गई है।