Meghalaya जाने वाले रास्तों पर टैक्सी चालकों की नाकाबंदी, Guwahati में होगी मंत्रियों की बैठक

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 22, 2026

छात्रों की रैली के दौरान असम के लोगों पर हुए कथित हमलों के विरोध में गुवाहाटी के टैक्सी चालकों द्वारा मेघालय में प्रवेश के कई मार्ग बंद कर किए जाने से राज्य (मेघालय) में शनिवार को लगातार तीसरे दिन यातायात बाधित रहा। गतिरोध का समाधान निकालने के लिए दिन में गुवाहाटी में अंतरराज्यीय मंत्री स्तर की बैठक होने वाली है। इस बीच असम के वाहनों को भी मेघालय में प्रवेश करने से रोका जा रहा है।

ये मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग जाने के लिए राज्य में प्रवेश के मुख्य मार्ग हैं। जोराबाट में एक टैक्सी चालक ने कहा, “जब तक स्थायी समाधान नहीं निकलता, हम विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। आधे-अधूरे समाधान स्वीकार नहीं किए जाएंगे।” उल्लेखनीय है कि 19 अगस्त को शिलॉन्ग में खासी स्टूडेंट्स यूनियन (केएसयू) की ओर से आयोजित मोटरसाइकिल रैली के दौरान हिंसा भड़क गई थी।

इसे भी पढ़ें: Meghalaya में सरकारी दफ्तरों पर Petrol Bomb हमले, 5 सुरक्षा कंपनियां तैनात

मेघालय पुलिस ने कहा था कि असम के वाहनों समेत कम से कम 31 वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया, जबकि 16 लोग घायल हुए और दो वाहनों में आग लगा दी गई।

प्रमुख खबरें

Kushinagar में Road Accident: अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत

Credit Card Closure: क्या आपने लंबे समय तक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया? तो जानिए कैसे हो सकता है आपका नुकसान?

DTL Recruitment 2026: दिल्ली ट्रांसको में Assistant Manager के 65 पदों पर भर्ती, जानें क्या है Selection Process

Patna में Lok Bhavan मार्च के दौरान पुलिस से भिड़े अभ्यर्थी, कई हिरासत में लिए गए