मेघालय के अनानास को घरेलू, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहचान मिल रही: प्रधानमंत्री मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2023

शिलॉन्ग। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि मेघालय के अनानास को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में वह पहचान मिल रही है जिसके वे हकदार हैं। उन्होंने कहा कि इससे राज्य के किसानों का भी सशक्तीकरण हो रहा है। मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मेघालय के अनानास को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलते देखकर खुशी हुई। ऐसे प्रयास न केवल हमारी विविध कृषि विरासत का उत्सव मनाते हैं, बल्कि हमारे किसानों को भी सशक्त बनाते हैं।’’ इससे पहले मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा था कि राज्य के अनानास दिल्ली हाट में प्रदर्शित किए जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

NDRF की नई टीमें तैनात करने का लंबित प्रस्ताव जल्द मंजूर करे सरकार: संसदीय समिति

Atiq Ahmed के बेटों को Allahabad High Court से मिली पेरोल, अबान के जनाजे में होंगे शामिल

Meta टीम से सरकार ने Deepfake और AI कंटेंट पर ठोस कदम उठाने की रिपोर्ट मांगी

Chhattisgarh के Rajnandgaon में EMC 2.0 को केंद्र से मंजूरी, ₹3000 करोड़ का होगा निवेश