Meghalaya: राज्यपाल से मिले संगमा, सरकार बनाने का दावा किया पेश, बोले- हमें भाजपा सहित कई दलों का समर्थन

By अंकित सिंह | Mar 03, 2023

पूर्वोत्तर के 3 राज्य मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा के चुनावी नतीजे आ गए हैं। त्रिपुरा और नगालैंड में भाजपा गठबंधन मजबूती से सरकार बनाने जा रही है। तो वहीं मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा के नतीजे आए हैं। यानी कि किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। दूसरी ओर सत्तारूढ़ एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। एनपीपी को 26 सीटें मिली हैं। लेकिन अभी भी सरकार गठन से वह चार कदम दूर है। यही कारण है कि एनसीपी सुप्रीमो कोनराड संगमा को सरकार गठन के लिए अन्य दलों का समर्थन लेना पड़ रहा है। हालांकि, राज्यपाल से उन्होंने मुलाकात की है। साथ ही साथ उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और नई सरकार बनाने का दावा भी पेश किया है । 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने पूर्वोत्तर में की 'अष्ट लक्ष्मी' की खोज, जेपी नड्डा बोले- आज नार्थ ईस्ट शांति के लिए जाना जाता है

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि संगमा ने नई सरकार के गठन के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से समर्थन मांगा है। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) ने 11 सीट जीती हैं। वह संगमा के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार में एनपीपी की सहयोगी थी। 2018 के विधानसभा चुनाव में उसने सिर्फ छह सीट जीती थीं। कांग्रेस और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस ने पांच-पांच सीट पर जीत हासिल की है।

प्रमुख खबरें

Who was Ankit Balyan | कोर्ट में गोली गाने का खौफनाक अंजाम! जानें शामली में हरियाणवी सिंगर की हत्या की पूरी कहानी

Hyundai की बड़ी तैयारी! 2027 तक लॉन्च होगी Next-Gen Creta और i10, कार बाजार में मचेगा धमाल

Kanker में Former Maoists ने बनाईं 1000 से ज्यादा राखियां, पुनर्वास केंद्र में सीखा हुनर

Shatrughan Sinha ने बागी MPs को घेरा, Lok Sabha स्पीकर के नोटिस का किया समर्थन: जवाब देना होगा