Jammu and Kashmir Elections: नौजवान, लड़कियां, बुजुर्ग सभी निकल कर रहे मतदान, महबूबा की बेटी इल्तिजा बोलीं- LG के राज में भ्रष्टाचार हो रहा

By अभिनय आकाश | Sep 18, 2024

जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त किए जाने के बाद हो रहे पहले विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए उत्साहित मतदाता कतार में खड़े दिखे। बिजबेहरा विधानसभा क्षेत्र से पीडीपी उम्मीदवार इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि मुझे खुशी है कि लोग बाहर निकल कर मतदान कर रहे हैं। मैं खुद पोलिंग बूथों में घूम रही हूं। नौजवान, लड़कियां, बुजुर्ग सभी निकल कर मतदान कर रहे हैं। यहां पर लोगों को परेशानी होती है, उनके काम नहीं हो रहे हैं। उप राज्यपाल के अंर्तगत भ्रष्टाचार हो रहा है। भर्तियां खाली हैं, धांधली हो रही है।

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर की जनता में जोश, 10 साल बाद बढ़ चढ़कर मतदान करने निकले मतदाता

चेनाब घाटी के जिलों में मतदान जारी है, जहां 7.14 लाख से अधिक मतदाता हैं। विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 64 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। दक्षिण कश्मीर के चार जिलों अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम और शोपियां में भी मतदान जारी है। चेनाब घाटी के आठ विधानसभा क्षेत्रों में स्थापित सभी 1,328 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया। डोडा और किश्तवाड़ समेत क्षेत्र के कुछ हिस्सों में जून से आतंकी गतिविधियों में वृद्धि हुई है, जिसमें दो अधिकारियों सहित छह सैन्यकर्मियों की जान चली गई और चार आतंकवादी मारे गए। 

प्रमुख खबरें

Delhi Metro ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच बंद किए 11 स्टेशन, Rajiv Chowk पर इंटरचेंज चालू

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं, दिल्ली पुलिस ने लगाई BNSS 163

हमले की स्थिति में सभी हथियारों से जवाब देगा Russia, पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेताया

Mahanadi water dispute: ओडिशा और Chhattisgarh समाधान के करीब पहुंचे, बोले Mohan Charan Majhi