चीन-पाकिस्तान की क्यों मुरीद हुईं महबूबा मुफ्ती? PM मोदी को दी ये चुनौती

By अभिनय आकाश | Jul 28, 2022

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती का पाकिस्तान प्रेम एक बार फिर से सामने आया है। इसके साथ ही उन्होंने मोदी सरकार से चीन के अवैध कब्जे वाली जमीन पर तिरंगा फहराने की चुनौती भी दी है। मुफ्ती ने कहा कि जम्मू कश्मीर को आप जहां चाहो झंडा लगा सकते हो। इसको जेल बना दिया है आपने। हमारे कश्मीरी पंडितों की बात देखिए। आपने कहा था कि 370 हटने के बाद सब ठीक हो जाएगा। उनका रास्ता खुलवाइए शारदा पीठ के लिए। महबूबा ने कहा कि करतारपुर तो खुल गया अब शारदा पीठ खुलवाइए। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर में 2022 में पीएसए के तहत मीडिया संगठनों से जुड़े दो लोगों को हिरासत में लिया गया

महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी के हर घर झंडा फहराने की मुहिम को लेकर भी निशाना साधा है। उन्होंने इसके साथ ही पीएम मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर आप में दम है तो चीन की ओर से अवैध रूप से कब्जा की गई जमीन के हिस्से में तिरंगा फहराने की हिम्मत करें। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कश्मीर घाटी में लोगों को तिरंगा फहराने के लिए मजबूर करने से कुछ हासिल नहीं होगा।  

 

प्रमुख खबरें

Gurugram में पड़ोसी के घर से 25 लाख के गहने चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार

Bangladesh Politics: 246 किलोमीटर लंबी Motor Rally से विपक्ष ने बढ़ाई हलचल, 6-Point Demands पर अड़ी पार्टियां

US Mid-Term Election 2026: Trump समर्थित USPS मेल वोटिंग नियमों पर Federal Judge की रोक, बताया असंवैधानिक

ताइवान सीमा पर China की बड़ी उकसावे वाली कार्रवाई, 20 PLA Aircraft और 6 PLAN जहाजों ने पार की Median Line