महबूबा ने अमित शाह की गुपकार गैंग वाली टिप्पणी पर साधा निशाना, कही यह बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2020

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने ‘‘गुपकार गैंग’’ टिप्पणी के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर मंगलवार को पलटवार किया। मुफ्ती ने कहा कि इस तरह का बयान बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई से लोगों को ध्यान हटाने के लिए दिया गया है। महबूबा ने कहा कि ‘‘खुद को मसीहा और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को देश का दुश्मन की तरह पेशकर भारत को बांटने के भाजपा के हथकंडा का अनुमान लगाया जा सकता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई (जैसे मुद्दों) के स्थान पर लव जेहाद, टुकड़े-टुकड़े और अब गुपकर गैंग राजनीतिक विमर्श में हावी हो गया है। ’’ 

इसे भी पढ़ें: गुपकार गठबंधन पर अमित शाह का अटैक, बोले- देश के मूड के हिसाब से नहीं चले तो जनता डुबो देगी 

शाह ने सिलसिलेवार ट्वीट कर जम्मू कश्मीर के राजनीतिक दलों को ‘गुपकर गैंग’ बताया है। इसके बाद महबूबा मुफ्ती ने पलटवार किया है। शाह ने यह भी कहा कि यह देश के राष्ट्रीय हितों के खिलाफ ‘‘नापाक वैश्विक गठबंधन’’ है और सवाल किया कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी क्या गुपकर गठबंधन घोषणापत्र (पीएजीडी) का समर्थन करते हैं। अनुच्छेद 370 को फिर से बहाल करने की मांग को लेकर पिछले दिनों पीएजीडी का गठन किया गया।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत