Mehbooba Mufti Birthday: Kashmir की सियासत में Mehbooba Mufti, जानें निजी जिंदगी से जुड़े अनसुने किस्से

By अनन्या मिश्रा | May 22, 2026

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की पहली पूर्व महिला मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती आज 22 मई को अपना 67वां जन्मदिन मना रही हैं। वह जम्मू-कश्मीर की सबसे दमदार राजनेताओं में से एक हैं। भारतीय जनता पार्टी संग हुए गठबंधन के दौरान महबूबा मुफ्ती बतौर सीएम चुनी गई थीं। वह साल 2016 से लेकर 2018 तक जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री रही थीं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर महबूबा मुफ्ती के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

सियासी सफर

महबूबा मुफ्ती ने कांग्रेस पार्टी के साथ अपने सियासी सफर की शुरूआत की थी। साल 1996 में महबूबा मुफ्ती ने कांग्रेस के टिकट पर बिजबेहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। वहीं साल 1999 में महबूबा ने श्रीनगर से सांसद का चुनाव लड़ा, लेकिन उमर अब्दुल्ला से उनको हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस पार्टी से विवाद होने के बाद महबूबा मुफ्ती ने कांग्रेस से किनारा कर लिया और पीडीपी का गठन किया था।

फिर साल 2002 में राज्यसभा चुनाव के दौरान महबूबा मुफ्ती ने पहलगाम सीट से चुनाव जीता। वहीं साल 2004 और 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान महबूबा मुफ्ती ने अनंतनाग सीट से जीत दर्ज की थी। इसके बाद साल 2016 में बीजेपी संग पीडीपी के हुए गठबंधन में उनको बतौर मुख्यमंत्री चुना गया। लेकिन साल 2018 में यह गठबंधन टूट गया और महबूबा मुफ्ती की सरकार गिर गई।

पर्सनल लाइफ

महबूबा मुफ्ती ने अपने पिता के निधन के बाद पीडीपी की कमान संभाली थी। इस तरह से वह सक्रिय राजनीति में आ गईं। महबूबा का उनके पति से काफी पहले तलाक हो चुका है। उनकी दो बेटियां हैं, जिनका नाम इर्तिजा और इल्तिजा है।

प्रमुख खबरें

Wimbledon 2024: क्या Novak Djokovic लेंगे Jannik Sinner से बदला? सेमीफाइनल में होगी महाटक्कर

England से मिली हार पर भड़के कप्तान श्रेयस अय्यर, बोले- हमारे Bowlers ने Plan ही फॉलो नहीं किया

Team India की हार के बीच बांगर का बड़ा खुलासा, Virat Kohli की तरह मेहनत से ही मिलेगी England में जीत

England में T20 सीरीज हार पर कोच Ryan Ten Doeschate की फटकार, कहा- विदेशी पिचों पर फेल