महबूबा मुफ्ती ने राहुल की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा की प्रशंसा की, भाजपा को लोकतंत्र ‘कुचलने’ के लिए आड़े हाथ लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2022

जम्मू। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उनकी ‘भारत जोड़ो’ यात्रा के लिए प्रशंसा करते हुए कहा कि लोगों को इस यात्रा का समर्थन करने की जरूरत है क्योंकि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)से उत्पन्न खतरे से देश और लोकतांत्रिक संस्थानों को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा ने विभिन्न खेल संगठनों के अध्यक्ष पदों पर भाजपा नेताओं के बच्चों के चयन को लेकर अर्हता पर सवाल उठाया और पूछा कि क्या जय शाह (केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बेटे) बल्ला पकड़ना भी जानते हैं?

इसे भी पढ़ें: टीवी स्टार Manraj Singh Sarma हो चुके हैं कास्टिंग काउच का शिकार, अभिनेता ने शेयर किया अपना अनुभव

महबूबा ने आरोप लगाया कि भाजपा धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र से डरती है। उन्होंने आरोप लगाया कि उसनेअपने निजी हित के लिए देश को धर्म और क्षेत्र के आधार पर बांटा है। उन्होंने उन लोगों की सूची गिनाई जो राजनीतिक परिवारों से आते हैं और भाजपा के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि गांधी और भाजपा के वंश में अंतर है कि उनके परिवार (गांधी) का देश में योगदान है, नेहरू स्वतंत्रता संग्राम के दौरान एक दशक तक जेल में रहे जबकि उनकी दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी ने देश के लिए कुर्बानी दी। महबूबा ने सवाल किया, ‘‘एक भाजपा नेता का नाम बता दें जो देश की आजादी की लड़ाई में जेल गया था, जान कुर्बान करने की बात तो छोड़ ही दीजिए...आप बालाकोट (पाकिस्तान में) गए और उसका इस्तेमाल वर्ष 2019 का (लोकसभा) चुनाव जीतने के लिए किया।’’वह बालाकोट का उल्लेख फरवरी 2019 में पुलवामा हमले के जवाब में भारतीय वायुसेना द्वारा सीमा पार किए गए एयर स्ट्राइक के संदर्भ में कर रही थीं। पीडीपी अध्यक्ष ने भाजपा को देश की सबसे ‘ भ्रष्ट’ पार्टी करार दिया।

प्रमुख खबरें

MNS की Mumbai में दो टूक, मराठी न बोलने वाले ऑटो चालक छोड़ें महाराष्ट्र

Ayodhya Ram Mandir में चढ़ावे की चोरी पर संतों का रोष, Champat Rai के खिलाफ किया प्रदर्शन

TMC के पूर्व MLA Soham Chakraborty पर बढ़ई से मारपीट का आरोप, कोलकाता पुलिस में केस दर्ज

NSA Ajit Doval ने Beijing में Wang Yi से की सीमा वार्ता, LAC पर शांति पर जोर