Masroor Ahmad Wani के घर सांत्वना देने पहुँचीं Mehbooba Mufti, Modi Sarkar को जमकर कोसा

By नीरज कुमार दुबे | Dec 11, 2023

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती आतंकवादी हमले में मारे गये जम्मू-कश्मीर के पुलिस निरीक्षक मसरूर अहमद वानी के घर शनिवार को गयीं। हम आपको बता दें कि अक्टूबर में वानी जब श्रीनगर में क्रिकेट खेल रहे थे तब लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी ने उन्हें गोली मार दी थी। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को उनकी मृत्यु हो गयी। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ईदगाह इलाके के नरवारा में पुलिसकर्मी के घर पर गयीं। इस दौरान महबूबा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के हालात में सुधार आने के केंद्र सरकार के दावे खोखले हैं।

प्रमुख खबरें

CM Yogi Adityanath ने बांटे सरकारी नियुक्ति पत्र, बोले 6 माह में देंगे 1 लाख और नौकरियां

Kangana Ranaut ने Kriti Sanon के नए विज्ञापन पर साधा निशाना, पहनावे पर उठाए सवाल

EPFO और ITR डेटा के दुरुपयोग पर Supreme Court ने जताई चिंता, केंद्र को दिए निर्देश

प्रिय नरेंद्र के दोस्त ने निभाई पक्की यारी, पेरिस में खुलेगा पहला बड़ा हिंदू मंदिर