महबूबा मुफ्ती ने कहा कि बीजेपी चुनाव आयोग की स्वतंत्रता को खत्म कर रही है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 13, 2022

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चुनाव आयोग को इस हद तक बर्बाद करने का आरोप लगाया कि वह अब स्वतंत्र निकाय नहीं रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा का ‘विस्तार’ (शाखा) बन गया है। उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा उससे जो कुछ कहेगी, वह वही करेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हिमाचल प्रदेश में भाजपा नेतृत्व ने धार्मिक आधार पर चुनाव प्रचार किया। मुसलमानों को खुलेआम धमकियां दी जा रही हैं, लेकिन चुनाव आयोग मूक दर्शक बना हुआ है।’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं कैसे कह सकती हूं कि जम्मू कश्मीर में कब चुनाव होंगे। वह चुनाव आयोग तय करेगा और जब भाजपा आयोग से कहेगी तब वह चुनाव की घोषणा करेगा।’’ शासन के मुद्दे पर मुफ्ती ने कहा कि वर्तमान सरकार सब कुछ पलटने पर तुली है।

उन्होंने कहा,‘‘ कश्मीरी पंडितों को देखिए जो पिछले कई महीनों से जम्मू में डेरा डाले हुए हैं। वे मांग कर रहे हैं कि जब तक कश्मीर में स्थिति सुधर नहीं जाती है, तब तक उन्हें जम्मू भेज दिया। लेकिन सरकार कभी उनका वेतन रोक रही है तो कभी राशन।’’ पीडीपी अध्यक्ष ने दावा किया कि भाजपा चुनाव की खातिर कश्मीरी पंडितों की पीड़ा का फायदा उठा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘ उसे किसी की परवाह नहीं है, चाहे कश्मीरी पंडित हो या कोई और। वह बस चुनाव जीतना चाहती है।

प्रमुख खबरें

Japan में Piyush Goyal का बड़ा वादा, Semiconductor और AI सेक्टर के लिए आसान होंगे BIS Certification से जुड़े कड़े नियम

Patna Municipal Corporation नोटिस विवाद: CM Samrat Choudhary ने बनाई समिति

Gaggal Airport जमीन सौदों में 9 बेनामी लेनदेन मिले, CM Sukhu ने विधानसभा में बताया

New Audi Q3 Luxury SUV भारत में पेश, 204 HP पावर और Quattro AWD के साथ मार्केट में मचाएगी तहलका