By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 18, 2020
श्रीनगर। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को कहा कि भाजपा ने दुष्प्रचार के माध्यम से कांग्रेस को गुपकार घोषणापत्र के लिए गठबंधन (पीएजीडी) में भागीदारी को लेकर बचाव की मुद्रा में ला दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में संवैधानिक अधिकार मांगना राष्ट्रविरोधी लगता है। इससे पहले कांग्रेस ने मंगलवार को कहा था कि वह जम्मू कश्मीर में अनेक दलों के गठबंधन पीएजीडी का हिस्सा नहीं है। यह गठबंधन राज्य के पूर्ववर्ती दर्जे को बहाल करने की वकालत कर रहा है जिसे केंद्र ने पिछले साल अगस्त में समाप्त कर दिया था।