महबूबा मुफ्ती को मंजूर नहीं देश का तिरंगा, कहा- कश्मीर के अलावा कोई दूसरा झंडा नहीं उठाऊंगी

By अंकित सिंह | Oct 23, 2020

काफी दिनों से मीडिया से दूर रहीं जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। इस मौके पर महबूबा मुफ्ती ने दावा किया कि वह 370 को वापस लेकर रहेंगी। उन्होंने जम्मू कश्मीर के झंडे को दिखाते हुए कहा कि मेरा झंडा तो यह है, हम तिरंगा तब ही उठाएंगे जब यह झंडा हमारा वापस आ जाएगा। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि जब तक हमारा झंडा वापस नहीं मिल जाता तब तक हम किसी और झंडे को नहीं उठाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इसी झंडे (जम्मू कश्मीर के झंडे को दिखाते हुए) ने तिरंगे के साथ हमारे रिश्ते को मजबूत किया है। आज बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 के हटाने का जिक्र किया। इस पर महबूबा मुफ्ती ने कहा कि उनके पास वोट मांगने के लिए कुछ और दिखाने को नहीं है। वे कहते हैं कि जम्मू-कश्मीर में आप जमीन खरीद सकते है। हमने धारा 370 हटा दिया है। अब वह मुफ्त में टिके भी देंगे। महबूबा ने साफ कहा कि यह सरकार देश के मुद्दों को हल करने में विफल रही है।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा