भारत में स्थिति पाक से अलग नहीं, BJP सरकार विपक्षी नेताओं को जेल में डाल रही : Mehbooba

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2023

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बृहस्पतिवार को कहा कि जिस तरह पाकिस्तान में सत्तारूढ़ पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है, उसी तरह यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं को जेल में डालने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। यहां पार्टी मुख्यालय में संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि वह अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 को रद्द करने और तत्कालीन राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के बाद लोगों को हो रही परेशानियों से चिंतित हैं।

वहीं, पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एक शिव मंदिर की अपनी हालिया यात्रा और वहां एक अनुष्ठानका बचाव करते हुए कहा, हम एक ऐसे देश में रहते हैं जहां गंगा-जमुनी तहज़ीब बसती है और इस पर चर्चा करने की कोई आवश्यकता नहीं है। गौरतलब है कि मंगलवार को पुंछ के मंडी-अजोटे में नवग्रह मंदिर के अंदर पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा शिवलिंग पर जल चढ़ाने का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसकी कुछ लोगों ने आलोचना की थी। उन्होंने कहा, हम एक धर्मनिरपेक्ष देश में रहते हैं जहां गंगा-जमुनी तहज़ीब बसती है। मंदिर का निर्माण यशपाल शर्मा (पीडीपी के पूर्व नेता जिनका पिछले साल निधन हो गया) ने करवाया था और उनके बेटे चाहते हैं कि मैं उस मंदिर का दौरा करूं। मैं अंदर गई और किसी ने मुझे बहुत विश्वास और प्यार के साथ जल से भरा एक छोटा बर्तन दिया। महबूबा मुफ्ती ने पत्रकारों से कहा, मैं (शिवलिंग पर) जल चढ़ाने से इनकार करके उनका दिल नहीं तोड़ना चाहती। इसलिए मैंने उनके सम्मान में यह किया।

प्रमुख खबरें

98% संतों जैसा सब्र, Katrina Kaif ने Vicky Kaushal के बर्थडे पर खोला राज, बेटे Vihan की फोटो Viral

हर समय कुछ खाने का मन क्यों करता है? जानिए छिपी हुई वजह

ई-स्कूटर की बैटरी जल्दी खत्म क्यों होती है? जानें सही देखभाल के 5 तरीके

Tech Tips: गर्मियों में फ्रिज की कूलिंग हो गई कम? मिनटों में करें ये आसान टेस्ट