Amshipora encounter case में सैन्य अदालत की सिफारिश का महबूबा ने किया स्वागत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2023

श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने 2020 में शोपियां जिले के अमशीपोरा इलाके में ‘‘सुनियोजित’’ मुठभेड़ में तीन श्रमिकों के मारे जाने के मामले में सेना के एक कैप्टन को आजीवन कारावास की सजा देने की सिफारिश का सोमवार को स्वागत किया। मुफ्ती ने उम्मीद जताई कि 2021 में लावेपोरा और हैदरपोरा में हुई मुठभेड़ के संबंध में भी निष्पक्ष जांच का आदेश दिया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘अमशीपोरा फर्जी मुठभेड़ में शामिल कैप्टन के लिए आजीवन कारावास की सजा की सिफारिश ऐसे मामलों में जवाबदेही तय करने की दिशा में एक स्वागत योग्य कदम है।

इसे भी पढ़ें: UP: अखिलेश का भाजपा पर निशाना, बोले- डबल इंजन की सरकार में डबल मर्डर का चलन बढ़ गया

उन्होंने बताया कि उम्र कैद की सजा की पुष्टि सेना के उच्चतर प्राधिकारों द्वारा की जानी बाकी है। जम्मू क्षेत्र के राजौरी जिला निवासी तीन लोगों--इम्तियाज अहमद, अबरार अहमद और मोहम्मद इबरार-- को ‘आतंकवादी’ बताते हुए 18 जुलाई 2020 को शोपियां जिले के दूर-दराज के एक गांव में मार दिया गया था। हालांकि, मुठभेड़ में मौत के इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर संदेह जताया गया, जिसके शीघ्र बाद सेना ने एक ‘कोर्ट ऑफ इनक्वायरी’ गठित की, जिसने प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि सैनिकों ने अफ्सपा के तहत मिली शक्तियों का उल्लंघन किया है।

प्रमुख खबरें

Himachal Pradesh में नए Ethanol Plants और भारी प्रदूषण वाले उद्योगों पर लगी रोक

Nepal Floods में 389 लोगों की मौत, 290 भारतीयों समेत 1400 से अधिक लापता

Nepal Floods: 63 भारतीय Trishuli-1 प्रोजेक्ट से सुरक्षित निकाले गए

Nepal Flood में 392 लोगों की मौत, 1468 लापता और 290 भारतीयों की तलाश जारी