IIMC में 'महफ़िल-ए-मीडिया' का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया अपना हुनर

By प्रेस विज्ञप्ति | Jun 28, 2023

नई दिल्ली। भारतीय जन संचार संस्थान के रेडियो एवं टीवी पत्रकारिता विभाग द्वारा बुधवार को 'महफ़िल-ए-मीडिया' नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इफ्को द्वारा प्रायोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से आईआईएमसी के विद्यार्थियों ने अपना हुनर दिखाया। कार्यक्रम में आईआईएमसी के अपर महानिदेशक डॉ. निमिष रुस्तगी, 'आज तक' के न्यूज डायरेक्टर सुप्रिय प्रसाद, टाइम्स इंटरनेट के बिजनेस हेड प्रसाद सान्याल, रेडियो एवं टीवी पत्रकारिता विभाग के पाठ्यक्रम निदेशक एवं डीन (अकादमिक) प्रो. गोविंद सिंह तथा डीन (छात्र कल्याण) प्रो. प्रमोद कुमार सहित सभी संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

'महफ़िल-ए-मीडिया' के दौरान डिबेट, पोएट्री और आरजे हंट जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इसके अलावा ऑनलाइन मोड में विजुअल राइटिंग और इंस्टाग्राम रील कंपटीशन का भी आयोजन किया गया। साथ ही रेडियो एवं टीवी पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों द्वारा फोटो प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के समापन में टाइम्स इंटरनेट के बिजनेस हेड प्रसाद सान्याल ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया और उन्हें सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों और प्रतियोगिताओं के निर्णायकों को सम्मानित किया गया।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा