Mehmood Ali Death Anniversary: कभी Director के ड्राइवर थे महमूद, फिर ऐसे बने Bollywood के सबसे महंगे Actor

By अनन्या मिश्रा | Jul 23, 2026

जब भी बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन और सफल कॉमेडियन का जिक्र होता है। तो महमूद अली का नाम सबसे पहले आता है। बड़े पर्दे पर करोड़ों लोगों को हंसाने वाले महमूद अली की पर्सनल लाइफ चुनौतियों और कठिन परिस्थितियों से भरी हुई थी। उन्होंने अपने करियर के शुरूआती दिनों में गुजारा करने के लिए न जाने कितने छोटे-मोटे काम किए। आज ही के दिन यानी की 23 जुलाई को महमूद अली का निधन हो गया था। तो आइए जानते हैं उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर महमूद अली के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

इसे भी पढ़ें: Mukesh Birth Anniversary: 10वीं के बाद छोड़ी पढ़ाई, फिर 40 साल तक Bollywood Music पर चला मुकेश का जादू

एक्टिंग में रखा कदम

उनकी कॉमेडी की सबसे खास बात यह है कि उनका हैदराबादी उर्दू लहजा था। जिसको दर्शकों ने काफी पसंद किया। उन्होंने अपने 'सीआईडी' से अपने फिल्मी सफर की शुरूआत की थी। महमदू ने 4 दशकों से ज्यादा लंबे करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरा है। महमूद की शानदार एक्टिंग का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि उनको 25 बार फिल्मफेयर में नामांकित किया गया।

उस समय कॉमेडी में पुरस्कार बाद में शुरू हुए थे। फिर भी उन्होंने कई बार इस ट्ऱॉफी को अपने नाम किया था। महमूद अली ने अपनी पॉपुलैरिटी के चरम पर हिंदी फिल्मों के मुख्य अभिनेताओं से ज्यादा फीस लेते थे। 

आखिरी अलविदा

80 के दशक में जब फिल्म इंडस्ट्री में नए कॉमेडियन आए। तो महमूद की फिल्मों की संख्या काफी कम होती चली गई। अंदाज अपना-अपना में उनका जॉनी की रोल एक्टर के रूप में उनकी आखिरी और सबसे हिट भूमिका साबित हुई। जीवन के आखिरी समय में महमूद लगातार दिल की बीमारियों से जूझते रहे। वहीं बेहतर इलाज की उम्मीद में महमूद अमेरिका गए थे। वहीं 23 जुलाई 2004 को पेंसिल्वेनिया में नींद के दौरान महमूद अली ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।

प्रमुख खबरें

Aadhaar Card खो जाने पर न करें अनदेखी, Delhi Police Portal पर ऐसे दर्ज कराएं Online Report

Amit Shah बोले, 2029 तक भारत को Drug Free बनाने का ब्लूप्रिंट तैयार

दिल्ली हादसे से हिला प्रशासन, Rekha Gupta मौके पर पहुंचीं; Amit Shah ने बीच में छोड़ा गोवा दौरा

केरल में सड़क हादसों पर Suresh Gopi ने NHAI को दी सख्त चेतावनी