मेकेदातु विवाद : पलानीस्वामी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन पर साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2023

ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक)के महासचिव के. पलानीस्वामी ने मेकेदातु परियोजना को लेकर तमिलनाडु के हितों की रक्षा न करने का आरोप लगाते मुख्यमंत्री एम के स्टालिन पर निशाना साधा। पलानीस्वामी ने कहा कि स्टालिन ने मेकेदातु में कावेरी नदी पर जलाशय के निर्माण के संबंध में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के बयान का पुरजोर विरोध नहीं किया। तमिलनाडु इस बांध के निर्माण का विरोध कर रहा है। तमिलनाडु का कहना है कि इस परियोजना से उसे नुकसान पहुंचेगा और इसे लागू करने के लिए राज्य की सहमति आवश्यक है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पलानीस्वामी ने कहा कि 2018 में उनकी पिछली सरकार के प्रयासों के कारण, कावेरी प्रबंधन प्राधिकरण (सीएमए) की बैठकों में मेकेदातु मुद्दे पर कभी चर्चा नहीं की गई।

उन्होंने कावेरी मुद्दे पर ‘‘चुप’’ रहने को लेकर स्टालिन की आलोचना की और व्यक्तिगत रूप से उनसे कड़ी प्रतिक्रिया की मांग की। पलानीस्वामी ने मुख्यमंत्री से मेकेदातु बांध पर कर्नाटक को आगे बढ़ने से रोकने के लिए द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन के 38 लोकसभा सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने का आग्रह किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि तमिलनाडु को ‘‘रेगिस्तान में बदलने’’ से रोकने के लिए अन्नाद्रमुक संघर्ष करेगी। मेकेदातु कर्नाटक द्वारा प्रस्तावित एक बहुउद्देश्यीय पेयजल और बिजली परियोजना है, जिसमें रामनगर जिले में कनकपुरा के पास एक जलाशय का निर्माण शामिल है। तमिलनाडु इस परियोजना का विरोध कर रहा है और आशंका जता रहा है कि अगर परियोजना आकार लेती है तो राज्य प्रभावित होगा।

प्रमुख खबरें

बीमार पति के इलाज और बुरी नजर उतारने के नाम पर दरिंदगी! किन्नर का भेष धरकर घर में घुसा हैवान, एयर-होस्टेस से रेप

Supreme Court ने Judicial Service परीक्षा के लिए अनिवार्य अनुभव घटाकर 1 साल किया

Revanth Reddy का US Visit रद्द: केंद्र ने नहीं दी Political Clearance, CM बोले- राजनीति से ऊपर हो विकास

Jadavpur University हिंसा पर बोले Dilip Ghosh, VC को लेनी होगी जिम्मेदारी