Summer Drink: Heatwave में अमृत हैं खरबूजे के बीज, बनाएं बॉडी को Cool रखने वाला यह Magic Drink

By अनन्या मिश्रा | Jun 06, 2026

गर्मियों में खरबूजा खाना लगभग हर किसी को पसंद होता है। लेकिन इसके बीज सीधे कूड़ेदान में जाते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि खरबूजे के छोटे-छोटे बीज किसी सुपरफूड से कम नहीं है। यह मैग्नीशियम, प्रोटीन और पोटैशियम से भरपूर होते हैं। वहीं खरबूजे के बीज विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। खरबूजा के बीज आपके शरीर को ठंडक देने के साथ हाइड्रेशन, एनर्जी और जरूरी न्यूट्रिशन भी देते हैं।

अगर आप कूलिंग, हेल्दी और केमिकल फ्री ड्रिंक पीना चाहती हैं, तो मस्कमेलन सीड्स ड्रिंक परफेक्ट ऑप्शन है। इसको बनाना बेहद आसान है और आप इसको समर डाइट में पौष्टिक और टेस्टी एडिशन बन सकती हैं।

सामग्री

खरबूजे के बीज- 1 कप

अदरक- 1/4 चम्मच

शहद- 1 चम्मच

सौंफ- 1 चम्मच

चाट मसाला- 1 चम्मच

पानी- 2 गिलास

ऐसे बनाएं मस्‍कमेलन सीड्स ड्रिंक

इस सभी चीजों को मिक्सर में डालकर इसको अच्छे से ब्लेंड करें।

स्मूद होने तक इसको पीसें।

फिर ठंडा-ठंडा सभी को सर्व करें।

क्यों खास है ये ड्रिंक

यह शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाता है।

यह ड्रिंक डाइजेशन को बेहतर बनाता है।

गर्मियों में इसके सेवन से डिहाइड्रेशन से बचाता है।

इसमें सौंफ और अदरक डालने से यह ज्यादा कूलिंग और डाइजेस्टिव फ्रेंडली बनता है।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद Hardik Pandya पर बड़ा अपडेट, CSK के साथ मेगा Swap की अटकलें

रोहित शर्मा के भविष्य पर दीप दासगुप्ता की दो टूक, World Cup तैयारी में न हो Confusion

Commonwealth Games: Namibia के खिलाफ भारतीय जोड़ी का Tie-Breaker में टूटा तिलस्म, अब सेमीफाइनल की राह कठिन

CWG 2026: Mirabai Chanu का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 48kg भारोत्तोलन में गोल्ड जीतकर भारत को दिलाया गौरव