फोटो खिंचवाने के लिए मेलोनी ने...मैंने मना कर दिया, ट्रंप ने अब क्या नया दावा कर दिया?

By अभिनय आकाश | Jun 20, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि फ्रांस में G7 बैठक के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने बार-बार उनके साथ तस्वीर खिंचवाने की कोशिश की। उनका आरोप है कि मेलोनी ऐसा करके इटली में अपनी लोकप्रियता बढ़ाना चाहती थीं। ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने लिखा फ्रांस में G-7 बैठक के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने बार-बार मेरे साथ तस्वीर खिंचवाने की गुज़ारिश की। ट्रंप ने दावा किया कि इटली में मेलोनी की लोकप्रियता घट रही है और इसे ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने या बनाने से रोकने की अमेरिकी कोशिशों पर उनके रुख से जोड़ा। ट्रंप ने कहा कि इटली में उनकी लोकप्रियता का स्तर कम है, शायद इसलिए क्योंकि उन्होंने अमेरिका को ठुकरा दिया था—एक ऐसा देश जो सच में इटली से प्यार करता है और उसकी रक्षा करता है। खासकर तब जब ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने या बनाने से रोकने की बात थी।

इसे भी पढ़ें: Iran US Peace Deal Cancel: तेल लेने गई डील, नेतन्याहू में अब कहां धमाका कर दिया?

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि हाल ही में हुए G7 समिट में प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने उनसे तस्वीर खिंचवाने के लिए "मिन्नत" की थी। इस बयान से दोनों सहयोगियों के बीच कूटनीतिक विवाद खड़ा हो गया। ट्रंप ने कहा कि मेलोनी "शायद खुश" थीं कि समिट के दौरान उन्होंने उनसे बात की। शुक्रवार को मेलोनी ने ट्रंप के दावे को सिरे से खारिज कर दिया और उन पर मनगढ़ंत कहानी बनाने का आरोप लगाया। मेलोनी ने कहा डोनाल्ड ट्रंप के बयान पूरी तरह से मनगढ़ंत हैं। मैं सचमुच हैरान हूं। मुझे समझ नहीं आता कि अमेरिका के राष्ट्रपति अपने सहयोगियों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों करते हैं: और ऐसा पहली बार नहीं हुआ है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court: कर्मचारियों को Santa Claus की टोपी पहनने के लिए बाध्य करना गलत

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से