मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन का सदस्य गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2025

मणिपुर के काकचिंग जिले से प्रतिबंधित संगठन ‘कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी’ (पीपुल्स वॉर ग्रुप) के 42 वर्षीय एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान मायेंगबाम मोमोचा मेइती के रूप में की गई है और उसे बृहस्पतिवार को बिजॉयपुर मथक लेईकाई इलाके से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को चुराचांदपुर जिले में एक अलग अभियान के दौरान छह आग्नेयास्त्र और गोला-बारूद बरामद किए। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हथियार और गोला-बारूद चुराचांदपुर के सैबोह गांव के वन क्षेत्र से बरामद किए गए। पूर्वोत्तर राज्य में पिछले वर्ष मई से जातीय हिंसा में 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!

PSL कैप्टन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भड़के डेविड वॉर्नर, अन्य कप्तानों को बताया स्कूली बच्चा