What Men Notice About You । महिलाओं की इन चीजों को बारीकी से नोटिस करते हैं पुरुष, मिनटों में हो जाते हैं उत्तेजित

By एकता | Apr 04, 2023

लेडीज, क्या आपको पता है पुरुष सेक्स के दौरान आपके बारे में क्या नोटिस करते हैं? यह एक ऐसा सवाल है, जिसका जवाब जानने के लिए हर महिला इच्छुक रहती है। चलिए आज हम आपकी इस इच्छा को पूरा कर देते हैं। पार्टनर के साथ बिस्तर पर गुजारे हुए रोमांटिक पल पुरुषों के लिए कई मायनों में खास होते हैं। सेक्स को पसंद करने वाले पुरुषों के लिए बिस्तर पर आनंद देने वाला समय उनकी जिंदगी के सबसे हसीन पलों में शामिल होते हैं। इसलिए इस दौरान पुरुष अपनी पार्टनर की हर छोटी से बड़ी चीज को बारीकी से नोटिस करते हैं। इन्हीं में से कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जो पुरुषों की उत्तेजना को बढ़ाने का काम करती है। इतना ही नहीं ये चीजें पुरुषों को महिलाओं की ओर आकर्षित करने का भी काम करती हैं। इन चीजों के बारे में पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें।

पुरुषों की नजरें सबसे पहले महिलाओं के कपड़ों को नोटिस करती हैं। यह बात बाहर से ज्यादा अंदर के कपड़ों पर ज्यादा लागू होती है। महिलाओं द्वारा पहने जाने वाली लिंगरी पुरुषों को आकर्षित करने के लिए काफी होती है, इसलिए वह इसे सबसे पहले नोटिस करते हैं। सेक्स सेशन के दौरान अगर महिला अच्छी लिंगरी में नहीं है तो पुरुषों का मूड खराब हो जाता है। ज्यादातर पुरुष चाहते हैं कि उनकी पार्टनर सेक्सी लिंगरी पहनकर उन्हें बिस्तर पर रिझाए।

इसे भी पढ़ें: Insecure Girlfriend । आपके महिला दोस्तों से बात करते ही कलेश करने लगती है गर्लफ्रेंड? इन तरकीबों से करें उसे हैंडल

महिलाओं की आँखें

पुरुष दूसरी चीज जो नोटिस करते हैं वो महिलाओं की आँखें हैं। सेक्स सेशन के दौरान पुरुष महिलाओं की आँखें देखकर बिस्तर पर अपनी परफॉरमेंस को जज करने की कोशिश करते हैं कि वह सब ठीक से कर रहे हैं या नहीं। इतना ही नहीं ज्यादातर पुरुषों को महिलाओं की आँखों से आँखें मिलाकर सेक्स करने में मजे आते हैं। ऐसा करने से उन्हें उत्तेजित होने और बिस्तर पर अपना बेस्ट देने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: Benefits Of Morning Intimacy । बिस्तर पर दोगुने हो जाएंगे मज़े, वजन भी होगा कम, मॉर्निंग में जरूर ट्राई करें ये अलग-अलग पोजीशन

महिलाओं की आवाज

पुरुष सेक्स से पहले, इसके दौरान और बाद में अपने पार्टनर की आवाज को बारीकी से नोटिस करते हैं। सेक्स से पहले महिलाओं की आवाज नोटिस कर के पुरुष सेक्स सेशन में मजे आने की संभावनाओं को समझने की कोशिश करते हैं। अगर महिला की आवाज हलकी है तो मतलब उन्हें सेक्स में दिलचस्पी नहीं है। वहीं अगर आवाज गहरी है तो मतलब महिला सेक्स करने के मूड में है और सेशन में मजे आने वाले हैं। सेक्स सेशन के दौरान आवाज सुनकर पुरुष अपनी परफॉरमेंस को जज करते हैं। इसके अलावा वह आवाज से महिलाओं की संतुष्ट होने का भी पता लगा देते हैं।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है