Makeup Guide: पुरुषों को भी अपने मेकअप में शामिल करना चाहिए ये प्रोडक्ट, स्टाइलिश होगा लुक

By अनन्या मिश्रा | Jun 14, 2024

अक्सर लोगों को ये कहते हुए सुना होगा कि लड़कियों और महिलाओं के पास तो मेकअप का सामान होता है, अपने लुक्स को बेहतर बनाने के लिए। वहीं पुरुषों का मेकअप से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं होता है। लेकिन ऐसा नहीं है। आज के समय में पुरुष भी महिलाओं की तरह ही अपनी स्किन का खास ख्याल रखते हैं। पुरुष भी यह प्रयास करते हैं कि उनका चेहरा भी दमकता रहे। जैसे महिलाएं कहीं पार्टी या फंक्शन में जाने के दौरान मेकअप करना पसंद करती हैं।

इसे भी पढ़ें: Punjabi Suit Fashion: पंजाबी स्टाइल सलवार-सूट में दिखेंगी बेहद प्यारी, हर कोई देखता रह जाएगा

बीबी क्रीम

लड़कियों व महिलाओं की तरह हर लड़के के पास भी बीबी क्रीम जरूर होनी चाहिए। बीबी क्रीम की मदद से स्किन कलर को एक जैसा कर सकते हैं। चेहरे पर कोई दाग-धब्बा हो, तो उसको आप बीबी क्रीम की सहायता से ढक सकते हैं। बीबी क्रीम छोटी होती है, इसलिए इसको आप आसानी से कहीं भी कैरी कर सकते हैं।

कंसीलर

लड़कियों के पास हर लड़के के पास कंसीलर होना बेहद जरूरी होता है। कंसीलर की मदद से लड़के डार्क सर्कल और दाग-धब्बों को छिपा सकते हैं। हालांकि कंसीलर खरीदने के दौरान इतना ध्यान रखें कि यह आपकी स्किन टोन से मैच करता हो।  

लिप बाम

आप कितने ही अच्छे से तैयार क्यों न हो, लेकिन यदि होंठ रूखे-सूखे रहेंगे। तो आपका पूरा का पूरा लुक खराब हो सकता है। इसलिए पुरुषों को हमेशा अपने पास अच्छी क्वालिटी वाला लिप बाम जरूर रखना चाहिए।

सेटिंग स्प्रे

मेकअप को सही से सेट करने के लिए सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि अगर आप सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो आपका पूरा मेकअप लुक खराब हो जाएगा।

प्रमुख खबरें

Car Safety Tips: लंबी ड्राइव पर निकलने से पहले चेक कर लें कार की ये 3 चीजें, सफर रहेगा सुरक्षित

Sant Kabir Nagar में सपा सांसद के खिलाफ केस करने वाले का अपहरण, 4 गिरफ्तार

अपनी सहायता आप भली (बाल कहानी)

Asian Games में भारत को 6 पदक, Suchika Tariyal ने MMA में जीता कांस्य