By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 11, 2026
क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि जब हम तनाव में होते हैं या किसी बात को लेकर परेशान होते हैं, तो इसका असर सिर्फ आपके मूड पर ही नहीं, बल्कि आपको पेट पर भी होता है। तनाव में कभी एसिडिटी तो कभी कब्ज परेशान करती है।
यदि आपको लगता है कि यह सिर्फ इत्तेफाक है, तो ऐसा नहीं है। दरअसल, हमारे इमोशन और डाइजेशन के बीच गहरा रिश्ता होता है। जब आप स्ट्रेस लेते हैं, तो कई बार पेट खुलकर साफ नहीं होता है और खाना पचाने में भी दिक्कत होती है। ऐसा क्यों होता है, हमारे इमोशन और गट का क्या कनेक्शन है और क्या यह नॉर्मल है, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से समझते हैं।
क्या तनाव की वजह से भी हो सकता है कब्ज?
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, असल में कब्ज को केवल एक शारीरिक समस्या मानते हैं, जिसे मेडिकल भाषा में 'आंतों की धीमी गति' यानी लो गट मोबिलिटी कहते हैं, लेकिन इसका हमारे मन और मस्तिष्क से गहरा संबंध होता है। कई बार दबी हुई भावनाओं और तनाव भी कब्ज का कारण बन सकता है।
अक्सर दबी हुई भावनाएं और तनाव भी कब्ज का कारण बन सकता है। असल में कब्ज चीजों को 'पकड़ कर रखने ' या 'दबाने' से संबंधित है। इसको आप ऐसे समझिए कि जैसे जब भोजन पेट में और आंतों में इकट्ठा होता है, पर पचने के बाद वेस्ट शरीर से बाहर नहीं निकलता है, तो कब्ज होती है, ठीक उसी तरह जब आप भावनाओं को दबाकर रखते हैं, इमोशंस को खुलकर बता नहीं पाते औौर तनाव में होते हैं, तो भी कब्ज हो जाती है।
गट और इमोशंस का क्या है कनेक्शन?
खासतौर पर हमारी आंतें और दिमाग सीधे तौर पर जुड़े होते हैं। इसे 'गट-ब्रेन एक्सिस' कहते हैं। अगर आप लंबे समय तक तनाव में रहते हैं और दबी हुई भावनाएं वास्तव में आंतों की गति को धीमा कर सकते हैं, जिससे आपको शरीर 'आराम करने और पचाने' की स्थिति में रहने के जगह, हमेशा 'लड़ने या भागने' की तनावपूर्ण स्थिति में रहता है और इस वजह से पाचन धीमा होता है व पेट खुलकर साफ नहीं होता है। इस बात की पुष्टि हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के शोधकर्ताओं ने भी एक रिसर्च में की है।
कब्ज दूर करने के लिए क्या करें?
- कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए ढेर सारा पानी। आप छाछ, जूस और नारियल पानी को भी डाइट में शामिल करें।
- फाइबर से भरपूर भोजन जरुर लें।
- मेडिटेशन जरुर करें, जिससे तनाव दूर रहे।
- अपनी भावनाओं को मन में न रखें और इन्हें खुलकर सामने रखें। भावनाओं को जाहिर करने से मन को शांति और सुकून प्राप्त होता है।