दिमागी रूप से बीमार 70 साल की बूढ़ी महिला से हैवान ने किया बलात्कार, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2022

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ 70 वर्षीय वृद्धा को उसके घर से उठा ले गया और कथित तौर पर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजीव बाजपेयी ने बृहस्पतिवार को बताया कि थाना मिर्जापुर अंतर्गत एक गांव में रहने वाली एक 70 वर्षीय वृद्धा मानसिक रूप से अस्वस्थ है। बाजपेयी ने कहा कि वृद्धा को उसके गांव का रहने वाला आरोपी रजनीश मंगलवार रात में उसे घर से उठाकर खेत में ले गया और उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित

शक के आधार पर ग्रामीणों ने रजनीश को पकड़ लिया और उससे पूछताछ की तो उसने घटनाक्रम के बारे में बता दिया। पुलिस ने आरोपी रजनीश को जेल भेज दिया है, जबकि पीड़ित वृद्धा को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका