तेलंगाना में मूर्ति क्षतिग्रस्त करने के आरोप में मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2024

हैदराबाद में प्रदर्शनी मैदान में लगे एक पंडाल में देवी दुर्गा की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने के आरोप में मानसिक रूप से कमजोर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और इस घटना में किसी भी तरह का कोई सांप्रदायिक पहलू नहीं है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि वह ठीक से विवरण दे पाने में भी समर्थ नहीं है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है जबकि आयोजकों के खिलाफ पंडाल में 24 घंटे स्वयंसेवक तैनात करने की शर्त का उल्लंघन करने के लिए मामला दर्ज किया गया है। उसने बताया कि शुक्रवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता के. माधवी लता के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद मामला बढ़ गया।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत