Mercedes पुणे में बनाएगी 1,500 बिस्तरों का अस्थायी अस्पताल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2020

मुंबई। लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज ने कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिये पुणे के चाकन में स्थानीय प्राधिकरणों के साथ मिलकर एक अस्थायी अस्पताल बनाने की बुधवार को घोषणा की। इस अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड के 1,500 बिस्तर होंगे। कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसके कर्मचारी एक-एक दिन का वेतन भी इस अभियान में देंगे।

इसे भी पढ़ें: भारत में अब दुनिया का सबसे स्वच्छ पेट्रोल,-डीजल होगा उपलब्ध, दाम में कोई वृद्धि नहीं

कंपनी कर्मचारियों के द्वारा जमा राशि के बराबर राशि अपनी ओर से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराएगी। कंपनी ने कहा कि महामारी पर काबू पा लिये जाने के बाद चिकित्सा के सारे उपकरण खेड़ के सिविल अस्पताल को दान दिये जाएंगे। आइसोलेशान वार्ड के अन्य सामान जनजाति छात्रावासों को दिये जाएंगे।

प्रमुख खबरें

मेरे लिए अमेठी और रायबरेली अलग-अलग नहीं : Rahul Gandhi

डूब रहे थे 20 पाकिस्तानी! भारत ने ऐसे बचाई जान, अरब सागर में नौसेना की कार्रवाई

अगर आपको भी इन चीजों के खाने से होती है क्रेविंग, तो शरीर में है विटामिन्स की कमी

12 Digit Masterstroke | Aadhaar Card कैसे बना भारत के नागरिक की पहचान, IT खुफिया टीम कौन थी, कैसे दिया गया इस पूरी योजना को अंजाम? यहां जानें सब कुछ