महाराष्ट्र NCP के कार्यकर्ताओं को संदेश, जमीनी स्तर पर शिवसेना के साथ सामंजस्य बनाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से उसकी सत्तारूढ़ सहयोगी शिवसेना के कार्यकर्ताओं के साथ जमीनी स्तर पर ‘सामंजस्य’ बनाकर रखने को कहा ताकि गठबंधन बना रहे। एक राकांपा नेता ने यह जानकारी दी। महाराष्ट्र में शिवसेना नीत महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार में राकांपा दूसरा सबसे बड़ा घटक दल है। 

इसे भी पढ़ें: शरद पवार विपक्ष को करेंगे एकजुट, नवाब मलिक बोले- ममता सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही भाजपा

राकांपा नेता ने कहा कि दक्षिण मुंबई में आज हुई एक बैठक में वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने उन नेताओं के साथ जमीनी स्तर के हालात पर भी विचार-विमर्श किया जो पिछले साल विधानसभा चुनाव में हार गये थे। नेता ने कहा, ‘‘राकांपा का अब शिवसेना के साथ गठबंधन है। पार्टी अध्यक्ष शरद पवार ने भी पहले गठबंधन बने रहने की बात की थी। इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर शिवसेना के साथ तालमेल रखने को कहा गया है।

प्रमुख खबरें

यक्ष प्रश्न: क्या विकसित भारत 2047 का लक्ष्य 2075 में हासिल होगा?

डिहाइड्रेटेड Sonam Wangchuk का Safdarjung Hospital में इलाज से इनकार, अपनी मांगों पर अड़े activist

एआई तकनीक सीखने वालों के लिए सर्वाधिक अवसर बनेंगे: प्रोफेसर आशुतोष कुमार सिंह

Indian Airforce में Agniveer Musician पदों पर भर्ती, 10वीं पास युवाओं के पास IAF Join करने का मौका