US Ambassador to India: मस्क ने जिसे सांप बताया, उसे भारत भेज ट्रंप मोदी सरकार को देना चाह रहे ये संदेश

By अभिनय आकाश | Aug 23, 2025

अमेरिकी राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर ये है कि डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भरोसेमंद सहयोगी और व्हाइट हाउस के डायरेक्टर ऑफ प्रेसिडेंशियल पर्सनल सर्गियो गोर को भारत का नया राजदूत नामित किया है। अब ये नामाकंन अमेरिकी सीनेट की मंजूरी का इंतजार कर रहा है। अगर गोर को मंजूरी मिल जाती है तो वो न सिर्फ भारत में अमेरिका के राजदूत बनेंगे। बल्कि उन्हें स्पेशल एनवॉय फॉर साउथ एंड सेंट्रल एशियन अफेयर्स की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी जाएगी। जिसके तहत पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे अहम देश आते हैं, जहां अभी तक अमेरिका के स्थायी राजदूत नियुक्त नहीं हुए हैं। कार्यभार संभालने के बाद 39 साल की उम्र में वो अब तक के भारत में अमेरिका के सबसे युवा राजदूत बन जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: नहीं रुकेगी जंग, रूस ने अमेरिकी कंपनियों पर दागी मिसाइल, ट्रंप ने शुरू किया एक्शन

भारत को लेकर कम ज्ञान, फिर भी ट्रंप ने सौंपी कमान

पॉलिटिको की एक रिपोर्ट के अनुसार, गोर की नियुक्ति व्हाइट हाउस के राष्ट्रपति कार्मिक कार्यालय के पुनर्गठन या टैरिफ को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव के बीच भारत के साथ संबंधों को बेहतर बनाने के लिए नहीं है, बल्कि मोदी सरकार को यह संदेश देने के लिए है कि बातचीत गंभीर होनी चाहिए। पॉलिटिको ने इस मामले से वाकिफ एक व्यक्ति के हवाले से कहा कि राष्ट्रपति अपने बेहद करीबी एक दूत को भेजकर मोदी सरकार को एक सशक्त संकेत दे रहे हैं। सर्जियो एक स्पष्ट संकेत हैं कि बातचीत गंभीर होनी चाहिए। ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान उनके पूर्व वरिष्ठ सलाहकार स्टीव बैनन ने स्वीकार किया है कि गोर को भारतीय नीतिगत मुद्दों की कोई जानकारी नहीं है, लेकिन उनका मानना ​​है कि गोर एक 'तेज़ समझ' वाले व्यक्ति हैं, जिन पर राष्ट्रपति बहुत भरोसा करते हैं। बैनन ने कहा, यदि मैं भारत में [प्रधानमंत्री नरेन्द्र] मोदी हूं और मैं यह बात ऐसे व्यक्ति के रूप में कह रहा हूं जो इस रिश्ते का समर्थक है - तो मैं इससे बेहतर विकल्प के बारे में नहीं सोच सकता। 

इसे भी पढ़ें: भारत का सख्त रुख देखकर घबराया अमेरिका, ट्रंप प्रशासन बोला- यूक्रेन में शांति का रास्ता दिल्ली से होकर जाता है

MAGA में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका 

गोर का जन्म नवंबर 1986 में ताशकंद, उज़्बेकिस्तान में हुआ था, जब वह सोवियत समाजवादी गणराज्य संघ (USSR) का हिस्सा था। उनका परिवार 1999 में अमेरिका आ गया था। उन्होंने 2020 में पहले मेक अमेरिका ग्रेट अगेन (मागा) कैंपेन के दौरान ट्रम्प के साथ काम करना शुरू किया। 2024 में ट्रम्प के पदभार ग्रहण करने के बाद, उन्हें व्हाइट हाउस के राष्ट्रपति कार्मिक कार्यालय का निदेशक नियुक्त किया गया। 

प्रमुख खबरें

UIICL ने बढ़ाई Administrative Officer भर्ती की लास्ट डेट, उम्मीदवार 1 अक्टूबर तक करें आवेदन

CJP को नाम बदलकर Istifa Janata Party कर लेना चाहिए, CEC विवाद पर बोले Ramdas Athawale

भगवान राम-शिव पर टिप्पणी से हिंदू समाज को बांट रहे CM Revanth Reddy, BJP ने मांगी माफी

एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर की लागत निकालने को AI मार्केट 6,000 अरब डॉलर पहुंचना जरूरी: Bain Report