Messi ने जामनगर के वन्य जीव संरक्षण केंद्र Vanatara का दौरा किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 17, 2025

वैश्विक फुटबॉल के सबसे बड़े दिग्गज लियोनेल मेस्सी ने मंगलवार को जामनगर स्थित वन्य जीव कल्याण, पुनर्वास और संरक्षण केंद्र वनतारा का दौरा कर पारंपरिक अनुष्ठानों में भाग लिया और अनंत अंबानी द्वारा स्थापित इस केंद्र में संरक्षण टीमों के साथ बातचीत की।

यहां जारी विज्ञप्ति में मेस्सी के हवाले कहा गया, ‘‘ वनतारा जो काम करता है वह वास्तव में शानदार है। जानवरों के लिए किया गया काम, उन्हें मिलने वाली देखभाल, जिस तरह से उन्हें बचाया और पाला जाता है वह  वास्तव में प्रभावशाली है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने यहां बहुत अच्छा समय बिताया, पूरे समय खुद को सहज महसूस किया और यह एक ऐसा अनुभव है जो यादों में बस जाता है। हम निश्चित रूप से दोबारा आएंगे ताकि इस सार्थक कार्य को प्रेरित और समर्थन देना जारी रख सकें।

मेस्सी ने सोमवार को अपनी बहुप्रतीक्षित ‘जीओएटी इंडिया टूर’ का समापन किया। दिल्ली दौरे के साथ उनका तीन दिवसीय भारत दौरा पूरा हुआ, जिसने प्रशंसकों को जीवन भर की यादें दे दीं। उनके दौरे की शुरुआत शनिवार को कोलकाता में अव्यवस्थित रही थी लेकिन इसके बाद हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली का उनका दौरा बेहद सफल रहा।

प्रमुख खबरें

Election Commission 12 सितंबर को Ritabrata Banerjee गुट के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से करेगा बैठक

Agra के खंदौली में दहेज विवाद के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, दो बच्चों संग फरार

Bihar Flood: 14 जिलों में बिगड़े हालात, 41 लाख से अधिक आबादी प्रभावित

Raghav Chadha के वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने पर Delhi CEO ने दी सफाई