Meta ने किशोरों के लिए ‘AI characters’ तक पहुंच पर अस्थायी रोक लगायी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2026

अमेरिका की बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी और सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने कहा है कि वह किशोरों के लिए कृत्रिम मेधा (एआई) ‘कैरेक्टर’ तक पहुंच को अस्थायी रूप से रोक रही है। कंपनी ने शुक्रवार को एक ब्लॉग पोस्ट में इसकी जानकारी दी।

कंपनी ने कहा कि यह फैसला उन सभी उपयोगकर्ताओं पर लागू होगा जिन्होंने मेटा में ऐसी जन्मतिथि दर्ज की है जिससे वे नाबालिग साबित होते हैं। साथ ही यह रोक उन लोगों पर भी लागू होगी ‘‘जो खुद को वयस्क बताते हैं, लेकिन उम्र का अनुमान लगाने वाली हमारी प्रौद्योगिकी के आधार पर वे हमें किशोर लगते हैं।’’

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब मेटा, टिकटॉक और गूगल का यूट्यूब बच्चों पर अपने ऐप के कथित दुष्प्रभावों को लेकर अगले सप्ताह लॉस एंजिलिस में मुकदमे का सामना करने वाले हैं। हालांकि, किशोर अब भी मेटा के ‘एआई असिस्टेंट’ का उपयोग कर सकेंगे, लेकिन वे ‘एआई कैरेक्टर’ तक नहीं पहुंच पाएंगे। अन्य कंपनियों ने भी बच्चों पर एआई आधारित बातचीत के प्रभाव को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच किशोरों के लिए ‘एआई चैटबॉट’ पर रोक लगा दी है।

‘कैरेक्टर डॉट एआई’ ने पिछले साल ही किशोरों के लिए प्रतिबंध की घोषणा कर दी थी। यह कंपनी बाल सुरक्षा से जुड़े कई मुकदमों का सामना कर रही है, जिनमें एक मुकदमा उस मां द्वारा दायर किया गया है जिसका दावा है कि कंपनी के चैटबॉट ने उसके किशोर बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाया।

प्रमुख खबरें

L&T का बड़ा ऐलान: Middle East संकट से Growth पर लगेगा ब्रेक, आय का अनुमान घटाया

FIFA World Cup 2026 प्रसारण पर फंसा पेंच, क्या सरकारी चैनल DD Sports बनेगा आखिरी सहारा?

Google DeepMind में बगावत: Military AI सौदे पर भड़के कर्मचारी, बनाई शक्तिशाली Union

AI की जंग में Anthropic का नया दांव, OpenAI को टक्कर देने के लिए Banking Sector में उतारे नए Tools