मौसम विभाग ने कश्मीर में बारिश, बर्फबारी का अनुमान जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2022

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम तापमान में गिरावट के बीच मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों में घाटी में अलग-अलग जगहों पर बारिश या बर्फबारी होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में पारा शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं, उत्तरी कश्मीर के प्रसिद्ध स्की-रिजॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड हुआ। अधिकारियों ने कहा कि पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और यह पिछली रात शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस कम था।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर के पत्रकार के खिलाफ आतंकवाद के महिमांडन करने के आरोप में प्राथमिकी

कश्मीर अभी 20दिन लंबे चिल्लई-खुर्द (छोटी सर्दी) के प्रभाव में है, जो 31 जनवरी को चिल्ला-ए-कलां की समाप्ति के बाद शुरू हुआ था। चिल्ला-ए-कलां 40 दिनों की सबसे भीषण ठंड की अवधि को कहते हैं, जिसका आगाज बीते साल 21 दिसंबर को हुआ था। चिल्लई-खुर्द की समाप्ति के बाद 10 दिनों तक चलने वाला चिल्लई-बच्चा आता है। हालांकि, इन दोनों ही अवधियों को ठंड के लिहाज कम कठोर माना जाता है।

प्रमुख खबरें

PM के दरवाजे पर कांग्रेस की दस्तक...राहुल गांधी ने की सोशल मीडिया पर अपील, 7 लोक कल्याण मार्ग पर धरने में शामिल हों देशवासी

कंपनी वाला बीमा बेस्ट है या पर्सनल हेल्थ इंश्योरेंस? यहां दूर करें कन्फ्यूजन

Bhadli Navami 2026: भडल्या नवमी पर बिना मुहूर्त देखे किए जाते हैं शुभ काम, गुरु अस्त होने के बाद भी होंगे विवाह

Quick Cooking Tips: घर पर मिनटों में बनाएं Tasty Achari Paneer Papad Roll, मानसून का बढ़ेगा मजा