By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2024
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने हल्की बारिश का अनुमान जताया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 76 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग ने हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना के साथ आसमान में बादल छाए रहने और 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।