मौसम विभाग की चेतावनी मध्य प्रदेश के 18 जिलो में गरज चमक के साथ होगी भारी बारिश

By दिनेश शुक्ल | Aug 10, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के 18 जिलों में आगमी 24 घंटों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार 11 अगस्त की सुबह तक प्रदेश के पूर्वी जिलों के साथ ही कुछ पश्चिमी जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश के जिन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतवनी मौसम विभाग द्वारा दी गई है। उनमें जबलपुर, नरसिंहपुर, मंदसौर, नीमच, गुना, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, दमोह, सागर, छतरपुर, रायसेन, सीहोर, राजगढ, होशंगाबाद, आगर, अशोकनगर और टीकमगढ़ जिले शामिल है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस मीडिया प्रभारी ग्वालियर-चंबल संभाग ने आरएसएस प्रमुख को पत्र लिखा, भाजपा को किया कटघरे में खड़ा

वही पूर्वी मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर शुरू हो चुका है, देर रात बालाघाट और आस-पास के इलाकों में जमकर बारिश हुई। तेज बारिश की वजह से सड़कों पर जलभराव हो गया और घरों में भी पानी घुस गया। जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी पर बना कम दबाव का क्षेत्र आगे बढ़कर ओडिशा के उत्तरी इलाके में सक्रिय हो गया है। उसके सोमवार को छत्तीसगढ़ तक पहुंचने की संभावना है। इसके अतिरिक्त मानसून द्रोणिका (ट्रफ) भी पूर्वी मध्य प्रदेश के नजदीक से होकर गुजर रही है। इस वजह से प्रदेश में बारिश होने का सिलसिला शुरू हो गया है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर