दिल्ली वालों के लिए नये अंदाज में फिर शुरू हुई मेट्रो फीडर ई-बस सेवा, केवल स्मार्ट कार्ड से होगा प्रवेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए अंतिम बिंदु की दूरी तक संपर्क स्थापित करने के वास्ते शहर में बृहस्पतिवार से डीएमआरसी द्वारा पहली बार अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन शुरू किया गया। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली मेट्रो स्मार्ट कार्ड या मेट्रो डीटीसी कार्ड धारक यात्री ही इन ई-बसों की सेवाओं का लाभ ले पाएंगे। उन्होंने कहा कि नकदी रहित यात्रा के दौरान यात्रियों को भुगतान के लिए स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल करना होगा क्योंकि ये बसें पूरी तरह “संपर्क रहित” तरीके चलेंगी और इनमें कंडक्टर नहीं होगा तथा चढ़ने और उतरने के दौरान स्मार्ट कार्ड के प्रयोग से “घूमने वाला द्वार” खुलेगा।

इसे भी पढ़ें: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आंध्र प्रदेश के श्री सैलम मंदिर में की पूजा-अर्चना

केवल दिल्ली मेट्रो स्मार्ट कार्ड या मेट्रो डीटीसी स्मार्ट कार्ड धारक मेट्रो के यात्रियों को ही इन ई बसों की सेवाएं लेने की अनुमति होगी।” अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो स्टेशनों से चलने वाली बसों के लिए यात्रियों का प्रवेश मेट्रो स्टेशन से ही होगा और बसें, पहले से निर्धारित गंतव्यों पर ही यात्रियों को उतारेंगी।

प्रमुख खबरें

Calcutta High Court में TMC की रैली को मिली अनुमति के खिलाफ दायर याचिका पर 17 सितंबर को सुनवाई

उपराष्ट्रपति CP Radhakrishnan ने RSS के 100 साल के सेवा कार्यों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

MP Cabinet ने विकास कार्यों के लिए 42,490 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को दी मंजूरी

Saharanpur में सर्राफ से 5.11 लाख की ठगी मामले में जांच कर रहे SI Man Singh पर केस दर्ज