Delhi में Metro Monday की शुरुआत, CM Rekha Gupta बोलीं- पब्लिक ट्रांसपोर्ट से फ्यूल बचाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2026

पेट्रोल-डीजल की बचत के लिए दिल्ली सरकार की ओर से शुरू किए गए मेरा भारत मेरा योगदान अभियान के तहत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने सोमवार को कार्यालय जाने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल किया। गुप्ता राज निवास मार्ग पर स्थित अपने सरकारी आवास ‘जन सेवा सदन’ के पास कश्मीरी गेट स्टेशन से वायलेट लाइन की ट्रेन में सवार हुईं और दिल्ली सचिवालय के पास आईटीओ स्टेशन पहुंची। इस दौरान उनके साथ सामाजिक कल्याण मंत्री रविंद्र सिंह इंद्रराज थे।

इसी क्रम में आज हम भी मेट्रो से यहां पहुंचे हैं। यह देखकर प्रसन्नता हो रही है कि दिल्ली के बहुत सारे लोगों ने भी आज मेट्रो के माध्यम से यात्रा करने का निर्णय लिया है।” दिल्ली सरकार ने पिछले हफ्ते मेरा भारत मेरा योगदान अभियान का ऐलान करते हुए कहा था कि हर सोमवार को मंत्री व अधिकारी ‘मेट्रो मंडे’ मनाएंगे और दफ्तर आने जाने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करेंगे। उनके अलावा मंत्री आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा और पंकज सिंह ने भी अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल किया। परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने मेट्रो मंडे के तहत दिल्ली मेट्रो से रामकृष्ण आश्रम मार्ग स्टेशन तक यात्रा की।

पर्यावरण मंत्री सिरसा ने भी दिल्ली सचिवालय पहुंचने के लिए मेट्रो से यात्रा की। पश्चिम एशिया में अनिश्चितताओं के बीच पेट्रोलियम उत्पादों की बचत के लिए राष्ट्रव्यापी प्रयासों के तहत दिल्ली सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए हफ्ते में दो दिन ‘वर्क-फ्रॉम-होम’, ‘नो कार डे’, ऑनलाइन बैठकें और सरकारी वाहनों के कम उपयोग जैसे उपायों की भी घोषणा की है।

प्रमुख खबरें

Nathan McSweeney ने Virat Kohli के वीडियो देखकर सीखी स्पिन गेंदबाजी खेलने की कला

Emcure Pharma बोर्ड ने दो अनुषंगी कंपनियों के विलय प्रस्ताव को दी हरी झंडी

जंतर-मंतर पर IYC के विरोध प्रदर्शन पर Delhi High Court ने पुलिस से मांगा जवाब

Supreme Court जाएगी INDIA गठबंधन, CEC के खिलाफ याचिका दायर करने का फैसला