Indore: इंदौर में मेट्रो ट्रेन की होगी शुरुआत, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, 900 यात्री एक बार में करेंगे सफर

By रितिका कमठान | May 30, 2025

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मेट्रो ट्रेन के चलने की तैयारी है। लोक परिवहन की दिशा में यह कदम बड़ा होने वाला है। मेट्रो ट्रेन का पहला चरण छह किलोमीटर का होने वाला है। इसका पीएम मोदी 31 मई को भोपाल से वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। 

शुरुआत में मेट्रो के फेरे चार से पांच सेट में लगेंगे। बता दें कि मेट्रो के एक सेट में तीन कोच है। मेट्रो एक स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेगी। हर स्टेशन की दूरी को तय करने में मेट्रो को दो से तीन मिनट का समय लगेगा। दो स्टेशनों के बीच का किराया 20 रुपये होगा यानी ये न्यूनतम किराया है। सभी कोट स्टेनलेस स्टील के बनाए गए है। कोच का रंग सफेद और पीला है। इस मेट्रो की खासियत है कि इसके पहले और तीसरे कोच का आगे का हिस्सा इंजन के तौर पर भी काम करेगा। मेट्रो को लोको पायलट चलाएंगे और बाद में ये ऑटोमैटिक हो जाएगी।

जानकारी के मुताबिक इंदौर में कुल 75 कोच आएंगे। शुरु में तीन कोच वाली कुल 25 ट्रेनें आएंगी। चार रुट पर मेट्रो चलेगी। इसमें एक रूट एयरपोर्ट से गांधी नगर, रेडिसन चौराहा, पलासिया और बंगाली होते हुए एयरपोर्ट तक रहेगा। इस रूट में छह किलोमीटर का सफर तय होगा।

कोच में सीटें ऐसी बनाई गई है कि आमने सामने बैठने की व्यवस्था होगी। लंबी सीटें कोच में बनाई गई है। इन सीटों पर कुल 45 से अधिक यात्री बैठ सकेंगे। हर कोच में स्वचालित दरवाजे बनाए गए है। कोच में यात्रियों की सुविधा के लिए मोबाइल चार्जिंग के लिए पॉइंट लगाए गए है।

प्रमुख खबरें

Goa Cabinet ने पास किया Anti Conversion Bill, आजीवन कारावास की सजा का प्रस्ताव

Bengaluru में Eid-e-Milad जुलूस के दौरान विवाद में 6 गिरफ्तार, पुलिस ने 3 केस किए दर्ज

Stock Market Update 27 August 2026 | क्रूड ऑयल में नरमी से संभला शेयर बाज़ार, सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त पर खुले, DIIs ने की ₹6,400 करोड़ से ज़्यादा की खरीदारी

Nepal Floods में फंसे Kerala के 37 पर्यटक सुरक्षित, रेस्क्यू के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी