आगरा में अब मेट्रो ‘स्वचालित मोड’ में चलेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 17, 2024

आगरा मेट्रो के गलियारे-1 के अंतर्गत आने वाले ताज पूर्वी गेट से मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन तक शुक्रवार से मेट्रो ट्रेन का संचालन ‘ऑटोमेटिक ट्रेन ऑपरेशन मोड’ (एटीओ) पर शुरू हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आज से आरंभ हुए एटीओ मोड में संचालन से जुड़ी अधिकतर क्रियाएं स्वचालित होंगी। इस मोड में संचालन से जुड़े अधिकतर कार्य स्वचालित होने की वजह से किसी मानवीय भूल की संभावना भी लगभग ना के बराबर होगी।

एटीओ मोड में संचालन की शुरुआत आज ताज पूर्वी गेट मेट्रो स्टेशन पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार, निदेशक (परिचालन) प्रशांत मिश्रा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में विधिवत पूजा के बाद किया गया।

प्रमुख खबरें

पूर्व हॉकी कप्तान Pargat Singh बने Punjab Congress के नए अध्यक्ष

Congress के नए कार्यकारी अध्यक्ष Imran Masood बोले, पार्टी हित सर्वोपरि रहेगा

राजस्थान में Vishvendra Singh को कांग्रेस का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब

BJP कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर सपा और कांग्रेस का मुकाबला करें, Vinod Tawde का आह्वान