मेक्सिको ने अमेरिका जाने की कोशिश कर रहे शणार्थियों को किया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2018

तिजुआना (मेक्सिको)। मेक्सिको ने तिजुआना में तारबंदी को पार कर अमेरिका जाने की कोशिश कर रहे कई शणार्थियों को गिरफ्तार कर निर्वासित कर दिया। उन पर आंसू गैस के गोले और रबर की गोलियां भी छोड़ीं गईं थीं। करीब 5000 शरणार्थी अमेरिका में दाखिल होने के लिए तिजुआना में एकत्रित हुए, जिनमें अधिकतर होंडुरास के हैं। इनमें से पुरुष, महिला और बच्चों सहित करीब 5000 लोगों ने रविवार को तारबंदी पर चढ़ सीमा पार करने की कोशिश की थी। गश्ती दल के प्रमुख एजेंट रॉडनी स्कॉट ने ‘सीएनएन’ को बताया कि कई शरणार्थियों ने सीमा पार करने की कोशिश की, जिनमें से 42 को गिरफ्तार किया गया।

प्रमुख खबरें

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश