2026 Football World Cup | मैक्सिको की चुनौती, फुटबॉल विश्व कप के 'ओपनिंग डे' पर खराब रिकॉर्ड तोड़ने उतरेंगे खिलाड़ी

By रेनू तिवारी | Jun 11, 2026

फुटबॉल विश्व कप 2026 का बिगुल बजने को है, लेकिन सह-मेजबान मैक्सिको के सामने टूर्नामेंट के पहले ही दिन अपने एक बेहद खराब इतिहास को बदलने की बड़ी चुनौती है। आंकड़े गवाह हैं कि विश्व कप के ओपनिंग डे (शुरुआती दिन) पर मैक्सिको का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। अपने पिछले सात प्रयासों में टीम को पांच बार हार झेलनी पड़ी है, जबकि दो मैच ड्रॉ रहे हैं। बृहस्पतिवार को मैक्सिको को इस अनचाहे सिलसिले को खत्म करने का एक और सुनहरा मौका मिलेगा, जब वह 48 टीमों वाले इस महाकुंभ के पहले दिन अपने घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगा।

मैक्सिको के मैनेजर के तौर पर अपना तीसरा कार्यकाल संभाल रहे एग्वायरे ने टीम को वर्षों बाद अपना सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खेलते हुए देखा है और टीत सात मैच के अजेय अभियान के साथ विश्व कप में उतर रही है। मैक्सिको को अपनी पिछली हार नवंबर में पैराग्वे के खिलाफ मिली थी।

एग्वायरे ने कहा, ‘‘यह हमारे लिए एक शानदार दिन हो सकता है। चाहे कुछ भी हो यह एक ऐसा जश्न होगा जो दशकों तक याद रखा जाएगा।’’ एग्वायरे ने 1986 में अपने देश में हुए विश्व कप में मैक्सिको का प्रतिनिधित्व किया था तब टीम ने टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच नहीं खेला था लेकिन क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी। मैक्सिको 1930, 1950, 1954, 1958 और 1962 विश्व कप में पहले दिन हुए अपने मैच हार गया था और 1970 (अपने देश में) और 2010 में मैच ड्रॉ रहे थे।

प्रमुख खबरें

Donald Trump से इस साल दो और बार मिल सकते हैं शी चिनफिंग, दिया चीन आने का न्योता

उत्तराखंड में Rajya Sabha Seat के लिए BJP ने शुरू की 24 नामों पर चर्चा

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित