मेक्सिको की दवा कम्पनियां के समूह का दावा, कूड़े में मिले सर्जिकल मास्क की दोबारा हो रही बिक्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2020

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको की दवा कम्पिनयों के मालिकों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक समूह ने सोमवार को कहा कि उसे खबर मिली है कि इस्तेमाल के बाद कचरे में फेंके गए ‘सर्जिकल फेस मास्क’ को कुछ लोग दोबारा साफ करके बेच रहे हैं। लातिन अमेरिका के कई देशों से ऐसी खबरें है क्योंकि बिना लाइसेंस के कई रेहड़ी पटरी वाले यहां सड़कों पर मास्क बेच रहे हैं।

कोरोना वायरस के कारण मास्क की मांग पिछले कुछ महीनों में काफी बढ़ गई है और कुछ शहरों में इसे पहने बिना घर से निकलना मना है। ‘मेक्सिकन फार्मेसी ओनर्स यूनियन’ ने लोगों से मास्क फेंकने से पहले उन्हें टुकड़ों में काटने का सुझाव दिया है। एक दूसरे का मास्क लगाने या उसे दोबारा इस्तेमाल करने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

प्रमुख खबरें

UN में नेतन्याहू के सामने बुर्के वाली डिप्लोमैट का तहलका, हिली दुनिया !

Fatty Liver की समस्या दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें Fiber और Protein

Ishwar Chandra Vidyasagar Birth Anniversary: बंगाल पुनर्जागरण के प्रमुख स्तंभ थे ईश्वरचंद्र विद्यासागर

West Indies के खिलाफ वनडे सीरीज में Rohit Sharma और Virat Kohli पर रहेंगी निगाहें