Mexico के Temascalcingo में आतिशबाजी सामग्री फटने से 10 की मौत, 64 जख्मी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 07, 2026

तेमास्कालसिंगो (मेक्सिको), सात सितंबर (एपी) मेक्सिको राज्य के एक कस्बे में एक धार्मिक उत्सव के दौरान आतिशबाजी में इस्तेमाल की गई सामग्री में विस्फोट होने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई एवं 64 अन्य घायल हो गए। मेक्सिको के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह विस्फोट शनिवार रात मध्य मेक्सिको के तेमास्कालसिंगो में ‘नुएस्त्रा सेनोरा दे ला लूज’ गिरजाघर के पास हुआ।

विस्फोट के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है और मेक्सिको राज्य के अटॉर्नी जनरल कार्यालय ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एक स्थानीय बिशप ने बताया कि घायलों में दो पादरी भी शामिल हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में विस्फोट के बाद का दृश्य दिखाई दे रहा है जिसमें दर्जनों लोग धुएं और मलबे के बीच जीवित लोगों की तलाश करते नजर आ रहे हैं।

मेक्सिको में धार्मिक उत्सवों एवं जश्न में अक्सर आतिशबाजी की जाती है और इस दौरान विस्फोट की घटनाएं होना आम है। करीब चार साल पहले मध्यवर्ती हिदाल्गो राज्य के हुएहुतला नगरपालिका के एक गांव में आतिशबाजी के दौरान हुए शक्तिशाली विस्फोट में 17 लोग घायल हो गए थे।

प्रमुख खबरें

West Asia में अस्थिरता की वजह इजराइल: Regional Four बैठक में बोले चार देशों के विदेश मंत्री

BJP नेता Ravi Shankar Prasad का Rahul Gandhi पर वार, 1 नवंबर की रैली को बताया सिखों का अपमान

Sonia Gandhi ने खोले राजीव गांधी से पहली मुलाकात के राज! पहली नजर में दिल दे बैठने वाली रोमांटिक दास्तान सुनाई

भारी बारिश के आसार पर Chandrababu Naidu ने दिए पुख्ता तैयारी के निर्देश