MG मोटर देशभर में 4,000 पुलिस वाहनों को करेगी सैनेटाइज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2020

नयी दिल्ली। एमजी मोटर इंडिया देशभर में पुलिस के 4,000 वाहनों को कीटाणुमुक्त (सैनेटाइज) बनाएगी। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह पुलिस वाहनों को पूरी तरह सैनेटाइज करेगी। इसमें कार की धुलाई, धूमन, कार के केबिन की सफाई इत्यादि शामिल है।

कंपनी ने कहा कि इस पहल के तहत वह देशभर में करीब 4,000 पुलिस वाहनों को अपने सर्विस स्टेशनों पर सैनेटाइज करेगी। चार मई से शुरू होने वाला यह अभियान मुफ्त होगा। कंपनी के भारतीय परिचालन के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजीव चाबा ने कहा कि कंपनी इस मुश्किल वक्त में पुलिस वालों द्वारा उठाए जा रहे जोखिम को समझती है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Rajya Sabha Seat के लिए BJP ने शुरू की 24 नामों पर चर्चा

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी