Delhi में FCRA पंजीकरण के नाम पर घूसखोरी, गृह मंत्रालय के दो अधिकारी पकड़े गए

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 29, 2026

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए) के तहत एक संस्था का पंजीकरण कराने में मदद करने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। गृह मंत्रालय के अनुसार, दो अधिकारियों- एक वरिष्ठ लेखाकार और एक लेखाकार- को 28 सितंबर को दिल्ली में पकड़ा गया।

मंत्रालय ने भ्रष्टाचार के प्रति अपनी कतई बर्दाश्त न करने की नीति को दोहराया और कहा कि एफसीआरए से जुड़ी सभी सेवाएं एफसीआरए पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रदान की जाती हैं। मंत्रालय ने कहा, किसी भी मध्यस्थ, एजेंट या व्यक्ति को किसी भी एफसीआरए सेवा में मदद करने के लिए अधिकृत नहीं किया गया है।

प्रमुख खबरें

Balagokulam संस्थापक और वरिष्ठ RSS प्रचारक MA Krishnan का कोच्चि में निधन

Iran की सुरक्षा तय नहीं हुई तो कोई सुरक्षित नहीं, Strait of Hormuz पर US को चेतावनी

Shardiya Navratri 2026: हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Career Growth के लिए सिर्फ कड़ी मेहनत नहीं सही दिशा और Time Management जरूरी