भारत सरकार ने 54 चीनी ऐप्स को किया बैन, प्राइवेसी के लिए था बड़ा खतरा; यहां देखें पूरी लिस्ट

By निधि अविनाश | Feb 14, 2022

भारत सरकार ने सोमवार को 54 चीनी एप्स पर बैन लगा दिए है। यह प्रतिबंध सुरक्षा को देखते हुए लगाए गए हैं। बता दें कि, इससे पहले भी कई ऐप्स पर बैन लगाए गए थे लेकिन इस बार क्लोन के रूप में एक बार फिर नए एप्स दिखाई दिए गए हैं। सरकार सुरक्षा के लिहाज से इस तरह के प्रतिबंध लगाती रहती है और साल 2022 के बाद से अब तक भारत ने 270 से भी ज्यादा एप्स पर बैन लगा दिया है। इससे पहले गृह मंत्रालय ने देश की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले 54 चीनी मोबाइल एप्लिकेशन पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की थी।

सूत्रों ने बताया कि जिन एप के खिलाफ प्रतिकूल सुरक्षा इनपुट प्राप्त हुए थे, उनमें स्वीट सेल्फी एचडी, ब्यूटी कैमरा, म्यूजिक प्लेयर, म्यूजिक प्लस, वॉल्यूम बूस्टर, वीडियो प्लेयर मीडिया ऑल फॉर्मेट्स, वीवा वीडियो एडिटर, नाइस वीडियो बाइदू, एपलॉक और एस्ट्राक्राफ्ट सहित अन्य शामिल हैं। भारत में यह चीनी एप के खिलाफ दूसरी बड़ी कार्रवाई होगी। जून 2021 में सरकार ने 59 चीनी एप को देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा के खिलाफ बताते हुए उन पर प्रतिबंध लगा दिया था। इनमें लोकप्रिय वीडियो वीडियो शेयरिंग एप टिकटॉक, यूसी ब्राउजर, वीचैट और बिगो लाइव प्रमुख थे। दोनों कदम लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत और चीन के बीच चल रहे गतिरोध की पृष्ठभूमि में उठाए गए थे। दोनों देशों की सेनाओं के बीच अप्रैल 2020 से गतिरोध चल रहा है। भारत लद्दाख से अरुणाचल प्रदेश तक चीन के साथ 3,400 किलोमीटर लंबी एलएसी साझा करता है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump का बड़ा ऐलान, Imported Generic Drugs पर लगेगा 200% Tariff, US में बढ़ेगा मैन्युफैक्चरिंग

Manila में S Jaishankar और Marco Rubio की बड़ी बैठक: Trade, Tariffs और AI पर बनी नई रणनीति

मेरी आवाज का गलत... Ajay Devgn की चौहान के मेकर्स पर भड़के Zeeshan Ayyub

NEET Protest Case: हमारा वक्त खराब न करें, छात्र प्रदर्शनकारियों की याचिका पर Supreme Court सख्त