2018 में फ्लैटों की बिक्री में अनियमितता से म्हाडा का इनकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2019

मुंबई। मुंबई में हाल में 1,384 फ्लैटों की बिक्री में अनियमितता के आरोपों से इनकार करते हुए महाराष्ट्र आवास एवं विकास प्राधिकरण (म्हाडा) ने बंबई उच्च न्यायालय में कहा कि उसने कोई धांधली नहीं की और अपने अधिकार का यथाशक्ति इस्तेमाल करते हुए फ्लैटों की बिक्री की। एक सामाजिक कार्यकर्ता ने इन फ्लैटों की बिक्री में अनियमितता के आरोप लगाये हैं।

राज्य सरकार ने नवंबर में विज्ञापन प्रकाशित कर कम्प्यूटरीकृत लॉटरी के जरिये शहर में 1,384 फ्लैटों की बिक्री की घोषणा की थी। दिसंबर में विजेताओं की घोषणा हुई थी। सामाजिक कार्यकर्ता कमलाकर शेनॉय ने एक जनहित याचिका दायर कर दावा किया कि फ्लैटों की बिक्री गैरकानूनी थी, क्योंकि ये फ्लैट राज्य सरकार की विकास नियंत्रण नियमावली के तहत आते हैं।

इसे भी पढ़ें- उपभोक्ता फोरम ने SBI को एक विधवा की मासिक पेंशन राशि देने के निर्देश दिए

उन्होंने कहा कि ये फ्लैट सिर्फ उन्हीं लोगों को दिये जाने थे जिनके घर राज्य की कई विकास एवं पुनर्निर्माण परियोजनाओं के कारण प्रभावित हुए थे। जनहित याचिका पर मुख्य न्यायाधीश नरेश पाटिल एवं न्यायमूर्ति एन एम जामदार की पीठ सुनवाई कर रही है।

प्रमुख खबरें

खीर, हलवा और लड्डू में चीनी घटाएं, स्वाद नहीं-जानिए ये स्मार्ट किचन ट्रिक्स

गुस्से में ट्रंप, NATO तहस-नहस! मार्क रूटे को व्हाइट हाउस में बुलाकर जमकर सुना दिया

Bangladeshi Infiltrators की खैर नहीं, Bengal, Assam, Gujarat ने घुसपैठियों के खिलाफ अभियान और तेज किया

Vanakkam Poorvottar: CM Vijay ने विधानसभा में उड़ाया Stalin का मजाक, जवाब में DMK प्रमुख ने किया तगड़ा पलटवार