ठाणे लोकसभा सीट से शिवसेना का टिकट मिलने पर Naresh Mhaske ने आनंद दिघे को श्रद्धांजलि दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2024

ठाणे। महाराष्ट्र की ठाणे लोकसभा सीट से शिवसेना के उम्मीदवार नरेश म्हस्के ने इस प्रतिष्ठित सीट के लिए प्रत्याशी चुने जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का आभार व्यक्त किया और दिवंगत आनंद दिघे को श्रद्धांजलि दी। बुधवार को अपनी उम्मीदवारी की घोषणा होने के बाद म्हस्के ने शिवसेना के दिग्गज नेता रहे दिवंगत आनंद दिघे के ठाणे शहर में स्थित आवास आनंद आश्रम और उनके स्मारक पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

इसे भी पढ़ें: Covishield Vaccine के दुष्प्रभाव पर लोगों को मुआवजा दिया जाना चाहिए : Gujarat Congress

शिंदे नीत शिवसेना, अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और भाजपा राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन ‘महायुति’ में शामिल हैं। म्हस्के का मुकाबला ठाणे से शिवसेना (यूबीटी) के मौजूदा सांसद राजन विचारे से होगा, जिनकी उम्मीदवारी की घोषणा काफी पहले की जा चुकी है।

प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar में मेले के विवाद पर BNS धारा 105 के तहत 5 गिरफ्तार, नहर से शव बरामद

Sahibganj में CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने व्यक्ति को Digital Arrest कर ऐंठे 1.20 करोड़ रुपये

Odisha में BJD का आरोप, SIR के तहत अल्पसंख्यक वोटरों पर Form 7 का गलत इस्तेमाल

Marco Rubio बोले, भारत और Iran के बीच नहीं चल रही कोई व्यापार वार्ता