क्रुणाल पंड्या ने की मुंबई इंडियन्स के गेंदबाजों की तारीफ, कही ये बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2020

अबुधाबी। मुंबई इंडियन्स के आलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत का श्रेय अपने गेंदबाजों को देते हुए कहा कि पावरप्ले में विकेट लेना और डैथ ओवरों में बहुत अधिक रन नहीं लुटाना महत्वपूर्ण साबित हुआ। मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियन्स ने रविवार की रात को खेले गये मैच में हर विभाग में अच्छा खेल दिखाया। पहले उसने दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट पर 162 रन ही बनाने दिये और फिर 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 166 रन बनाकर जीत दर्ज की। क्रुणाल ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमने इकाई के रूप में वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की। हमने शुरू में ही सफलता हासिल की।’’ उन्होंने कहा, ‘‘टी20 प्रारूप में जब भी आपको शुरू में विकेट मिलते हैं, तो विरोधी टीम पर दबाव बढ़ जाता है। हमने डैथ ओवरों में भी अधिक रन नहीं दिये। (राहुल) चाहर ने भी बहुत अच्छी गेंदबाजी की। यह पूरी टीम का अच्छा प्रयास था। ’’

प्रमुख खबरें

World Cup Trophy की चमक और बढ़ी, Gold में Record तेजी से कीमत 6.7 करोड़ रुपये पहुंची

World Cup में कोच की एक चूक ने डुबोई South Korea की नैया, Son Heung-min बेंच पर बैठे रहे

Guillermo Ochoa ने रचा फुटबॉल का नया कीर्तिमान, 6 World Cup खेलकर Ronaldo-Messi के क्लब में शामिल

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर