Shubman Gill की धमाकेदार पारी से प्लेऑफ में पहुंची MI, Sachin Tendulkar ने किया खास ट्वीट, फैंस ने भी लिए खूब मजे

By रितिका कमठान | May 22, 2023

इंडियन प्रीमियर लीग अपने अंतिम पड़ाव की तरफ पहुंच चुका है। आईपीएल में गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए अंतिम लीग मुकाबले के बाद प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों की जगह फाइनल हो गई है। इस बार प्लेऑफ में मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने जगह बनाई है। इन चारों टीमों में सबसे अंत में प्लेऑफ में जगह बनाने वाली टीम मुंबई इंडियंस रही।

सचिन ने की शुभमन की तारीफ

वहीं शभुमन गिल की शानदार पारी को देखने के बाद सचिन तेंदुलकर ने भी उनके लिए तारीफों के पुल बांधे है। सचिन तेंदुलकर ने जो शुभकामनाएं शुभमन को दी है उससे उनका दिन जरुर बनेगा। सचिन तेंदुलकर ने गुजरात की जीत के बाद ट्वीट किया कि कैमरुन ग्रीन और शुभमन गिल ने मुंबई इंडियंस के लिए शानदार बल्लेबाजी की। विराट कोहली ने भी बैक टू बैक शतक लगातर शानदार पारी खेली। इन सभी के अपने तरीके और अपनी क्लास थी। MI को प्लऑफ में देखकर खुशी हुई।

इस सीजन में 14 पारियों में 680 रन बनाने वाले शुभमन गिल की तारीफ वीरेंद्र सहवाग ने भी की है। उन्होंने कहा कि शुभमन गिल शानदार थे और उन्हें विजय शंकर से बहुत जरूरी सहयोग मिला। गुजरात की शानदार जीत और प्ले-ऑफ में जगह बनाने के लिए मुंबई को बधाई। आरसीबी के फैंस ने किया शुभमन और उनकी बहन को ट्रोल

वहीं शुभमन गिल के शतक से जैसे ही गुजरात को जीत मिली ये बात रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को रास नहीं आई। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के फैंस ने शुभमन गिल को जमकर ट्रोल किया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के फैंस ने गिल और उनकी बहन को काफी अपशब्द कहे है। शुभमन की बहन शाहनील के इंस्टाग्राम पर उन्हें काफी कमेंट किए जा रहे है। आरसीबी के फैंस ने अभद्र टिप्पणियां लिखी है। 

प्रमुख खबरें

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस