Mi Super Sale: शाओमी के स्मार्टफोन पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, जानिए कीमतें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2020

नए साल 2020 के आगाज के साथ Xiaomi सुपर सेल लेकर आई है। Mi Super Sale में शाओमी के कई स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। ये सेल शुरू हो चुकी है और आप इस सेल का लाभ 8 जनवरी तक उठा सकते हैं। शाओमी की Mi Super Sale कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट Mi.com पर आयोजित की गई है। इस सेल में कंपनी Redmi Note 7 Pro, Redmi K20, Redmi K20 Pro, Poco F1 और Redmi Note 7S जैसे हैंडसेट के साथ बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प दे रही है।

सेल के दौरान Redmi 7A और Redmi Go सबसे कम कीमत पर मिल रहे हैं। Redmi 7A को 5,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। कंपनी इस फोन पर 1,500 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। वहीं, Redmi Go को 1,500 रुपये के डिस्काउंट के साथ 4,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन पर  5,000 रुपये डिस्काउंट मिल रहा है। इस फोन को 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: साल 2020 में लेना चाहते हैं सस्ते मोबाइल तो यह रहे विकल्प

Redmi Note 7S के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मॉडल को 8,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 9,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।  इतना ही नहीं इस सेल में रेडमी के शानदार स्मार्टफोन के20 हैंडसेट पर 2,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इस फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 19,999 रुपये में बेचा जा रहा है। फोन के 6 जीबी + 128 जीबी मॉडल का दाम 22,999 रुपये है। आम तौर पर रेडमी के20 के इन वेरिएंट की कीमत क्रमशः 21,999 रुपये और 23,999 रुपये होती है।

वहीं, Redmi K20 Pro के 6 जीबी + 128 जीबी मॉडल को 24,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इस फोन की कीमत में 3 हजार रुपये कम किए गए है। रेडमी के20 प्रो के इच्छुक ग्राहक 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 27,999 रुपये में खरीद सकते हैं। शाओमी के Poco F1 के 64 जीबी और 256 वेरिएंट को क्रमशः 14,999 रुपये और 18,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इन फोन पर 4,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

प्रमुख खबरें

2029 Lok Sabha Election में भाजपा की सत्ता से होगी विदाई, कोच्चि में बोले Abhijit Deepke

अभिषेक बनर्जी के घर हमले पर भड़कीं ममता बनर्जी, BJP को दी खुली चुनौती

Delhi High Court का आदेश, रेखा गुप्ता का आपत्तिजनक AI वीडियो सोशल मीडिया से हटाएं

ठाणे में नवजात की तस्करी का भंडाफोड़, Home Guard जवान समेत 10 गिरफ्तार